स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 1 अप्रैल 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।
- हर वर्ष 01 अप्रैल को ‘उत्कल दिवस’ व ‘ओडिशा दिवस' मनाया जाता है।
- मियामी ओपन में पुरुष डबल्स का खिताब ‘रोहन बोपन्ना’ और ‘मैथ्यू एबडेन’ ने जीता है।
- हाल ही में आयकर विभाग ने ‘बैंक ऑफ इंडिया’ पर 564.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
- हाल ही में ‘सोमालिया’ के संविधान में ऐतिहासिक बदलाव हुए है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ‘लालकृष्ण आडवाणी’ को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” प्रदान किया है।
- मिज़ोरम में आकाशवाणी की एकमात्र मिजो टॉप ग्रेड कलाकार ‘वन्हलुपुई’ का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- भारत का Government e Marketplace (GeM) Portal सार्वजनिक खरीद के लिए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बना है।
- माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के द्वारा AI सुपरकंप्यूटर ‘स्टारगेट’ विकसित किया जाएगा।
- ‘सुनील छेत्री’ 150 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के 8वें और पहले भारतीय फुटबॉलर खिलाड़ी बने हैं।
- ‘जयश्री दास वर्मा’ ने FICCI महिला संगठन के 41वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।
- मथुरा के प्रसिद्ध ‘सांझी क्राफ्ट’ को GI टैग का दर्जा मिला है।
- कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीना चरांदा को ‘अंतरराष्ट्रीय संस्कृति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।