16 मई 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है16 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Sneha Singh
New Update
C.A news

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है16 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

1. यूनेस्को द्वारा हर वर्ष 16 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस’ (International Day of Light 2024) मनाया जाता है।
2. ओलंपिक चैंपियन ‘नीरज चोपड़ा’ ने भाला फेंक प्रतियोगिता ‘फेडरेशन कप 2024’ में गोल्ड मेडल जीता है। 
3. 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिकी एक्ट्रेस ‘मेरिल स्ट्रीप’ को गेस्ट ऑफ ऑनर ‘पाम डी’ओर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
4. भारत-जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति का तीसरा सत्र ‘नई दिल्ली’ में संपन्‍न हुआ है। 
5. रूस के राष्‍ट्रपति ‘व्‍लादिमीर पुतिन’ दो दिन की सरकारी यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। 
6. ‘नागरिकता संशोधन कानून’ (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई है।
7. पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने दार्जिलिंग के बैंगडूबी में ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया है। 
8. भारतीय टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी ‘मनिका बत्रा’ विश्व महिला एकल रैंकिंग में Top-25 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
9. हर वर्ष 16 मई को सिक्किम में ‘राज्य दिवस’ मनाया जाता है।
10 भारत सरकार ने बाढ़ से हुई तबाही से निपटने के लिए ‘केन्या’ को 1 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान की है।
11. प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री ‘शबाना आजमी’ को सिनेमा जगत में दिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ के खिताब से नवाजा गया है। 
 12. प्रख्यात लेखक ‘रस्किन बॉन्ड’ को ‘साहित्य अकादमी फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।