14 मई 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 14 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
current affairs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 14 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

  • 1610 में 14 मई को ही फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुइस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे थे।
  • 1702 में आज ही के दिन इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1811 में आज ही के दिन पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ था।
  • 1878 में 14 मई को ही पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण कराया था।
  • 1883 में आज ही के दिन प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ था।
  • 1892 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन क्रोएशिया के राष्ट्रपति फांजो टडमैन का जन्म हुआ था।
  • 1923 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया था।
  • 1948 में आजी ही के दिन इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1963 में आज ही के दिन कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना था।
  • 1973 में 14 मई को ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।
  • 1981 में आज ही के दिन नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लाॅंच किया था।
  • 1999 में 14 मई को ही सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई थी।
  • 2010 में आज ही के दिन भारत और रूस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए थे। 
  • 2010 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ था।
  • 2013 में 14 मई को ही ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना था।