17 April Ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन

17 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि श्रीलंका के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में पहचान बनाने वाले मुथैया मुरलीधरन का जन्‍म हुआ था और डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन भी 17 अप्रैल को ही हुआ था।

author-image
Sneha Singh
New Update
17 April Ka Itihas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 17 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि श्रीलंका के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में पहचान बनाने वाले मुथैया मुरलीधरन का जन्‍म हुआ था और डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन भी 17 अप्रैल को ही हुआ था।

17 अप्रैल के इतिहास (17 April Ka Itihas) से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

1. 1815 में आज ही के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट होने से 1 लाख लोगों से अधिक की मौत हो गई थी। 
2. 1895 में चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ था।
3. 1899 में कोलकाता को पनबिजली मिली थी।
4. 1941 में सेकेंड वर्ल्ड वाॅर के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
5. 1946 में सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की थी।
6. 1971 में मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया था।
7. 1975 में आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
8. 1977 में आज ही के दिन स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ था।
1982 में कनाडा ने संविधान अपनाया था।
9. 1983 में आज ही के दिन एसएलवी-3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था।
10. 1986 में नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल हुई थी।