स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 26 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1903 में आज ही के दिन गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। साथ ही 26 अप्रैल का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ भी दर्ज है, क्योंकि 1920 में इसी दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas) इस प्रकार है:
1. 2010 में बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।
2. 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया था।
3. 2006 में आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।
4. 2004 में ईराक के नए झंडे को मान्यता दी गई थी।
5. 1993 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।
6. 1990 में आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
7. 1980 में आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।
8. 1975 में आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
9. 1974 में माल्टा ने संविधान अंगीकार किया था।
10. 1962 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।
11. 1959 में क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया था।
12. 1920 में आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
13. 1903 में गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।