5 June Ka Itihas: आज ही के दिन ऐपल ने पेश किया था ऐपल II कंप्यूटर

1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था। 1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।

author-image
Sneha Singh
New Update
Apple II computer

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 5 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया था। 2005 में 5 जून को ही ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। 1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था। 1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।



5 जून का इतिहास (5 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2013 में 5 जून को ही नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

2. 2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला था।

3. 2005 में आज ही के दिन ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

4. 2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने  खारिज किया था।

5. 1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था।

6. 1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।

7. 1972 में आज ही के दिन विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई थी।

8. 1924 में आज ही के दिन अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा था।

9. 1915 में 5 जून को ही डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया था।

10. 1912 में आज ही के दिन अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया था।

11. 1875 में 5 जून को ही अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी।

12. 1846 में आज ही के दिन अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई थी।

13. 1664 में 5 जून को ही मुस्तफा को द्वितीय तुर्की का सुल्तान बनाया गया था।

14. 1661 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया था।

15. 1659 में आज ही के दिन मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।

16. 1507 में 5 जून को ही इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे।