New Update
/anm-hindi/media/media_files/2EcmoOv9QY7QtWGa6wwv.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 16 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत में 1853 में आज ही के दिन मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने 1919 में आज ही के दिन उपवास की घोषणा की।
16 अप्रैल का इतिहास (16 April Ka Itihas) इस प्रकार है:
- 2008 में आज ही के दिन लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ था।
- 2004 में 16 अप्रैल के दिन ही भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।
- 2002 में आज ही के दिन दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 यात्रियों की जान चली गई थी।
- 1992 में 16 अप्रैल के दिन ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया था।
- 1980 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
- 1970 में 16 अप्रैल के दिन ही यूरोपीय देश फ्रांस में आये बर्फीले तूफान से 70 लोगों की जान चली गई थी।
- 1945 में आज ही के दिन रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की थी।
- 1945 में 16 अप्रैल के दिन ही द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुस गई थी।
- 1922 में आज ही के दिन जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ था जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
- 1919 में 16 अप्रैल के दिन ही जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने उपवास की घोषणा की थी।
- 1853 में आज ही के दिन भारत में मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी।
16 अप्रैल का इतिहास (16 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1978 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म हुआ था।
- 1934 में 16 अप्रैल के दिन ही एक भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाईक का जन्म हुआ था।
- 1889 में आज ही के दिन दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ था।
16 अप्रैल को हुए निधन
- 2011 में आज ही के दिन महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन हुआ था।
- 1966 में 16 अप्रैल के दिन ही भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुआ था।
- 1961 में आज ही के दिन प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन हुआ था।
- 1951 में आज ही के दिन प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का निधन हुआ था।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)