New Update
/anm-hindi/media/media_files/s14FA3aV4QlLGWECI4Og.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 मार्च के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
- हर वर्ष 15 मार्च को ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया जाता है।
- बांग्लादेश के प्रख्यात रबिन्द्र संगीत गायक ‘सदी मोहम्मद’का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
- उत्तराखंड ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
- जम्मू कश्मीर में ‘महाराष्ट्र भवन’का निर्माण किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल में पूर्व आईएएस अधिकारी‘ज्ञानेश कुमार’और ‘सुखबीर सिंह संधू’को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया हैं।
- महाराष्ट्र ने विदर्भ को हराकर 42वीं ‘रणजी ट्रॉफी’जीती है।
- भारत और‘सिंगापुर’ने कानून और विवाद समाधान के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में ‘वायुमंडलीय अनुसंधान परीक्षण स्थल’का उद्घाटन किया है।
- हैदराबाद में‘विश्व आध्यात्मिक महोत्सव’का आयोजन किया गया है।
- भारत की 5वीं व पूर्वी भारत की पहली ‘अत्याधुनिक हनी टेस्टिगं लैब’का शिलान्यास रांची में किया गया है।
- SpaceX ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’लॉन्च किया है।
- हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्या नगर’कर दिया है।
- भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन योजना 2024′लॉन्च की गई है।
- ‘राजकुमार विश्वकर्मा’को उत्तर प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी‘सुरेंद्र सिंह यादव’को चंडीगढ़ का नया DGP नियुक्त किया गया है।