Crime: गांजे की बड़ी खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दो करोड़ 10 लख रुपए कीमत के गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी करते हैं। इस गांजे की सप्लाई आगरा के साथ-साथ आसपास के

author-image
Kalyani Mandal
New Update
ganja ner

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दो करोड़ 10 लख रुपए कीमत के गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी करते हैं। इस गांजे की सप्लाई आगरा के साथ-साथ आसपास के जनपदों हाथरस फिरोजाबाद मैनपुरी मथुरा में की जाती थी। इसके साथ दिल्ली, राजस्थान हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी इस गांजे की सप्लाई दी जाती थी। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक के जरिए कॉपियों के कार्टून में गांजे को छुपा कर लाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद  टीम ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर अपनी टीमें तैनात कर दीं।