रेप से बचने के लिए मां-बाप बेटियों की कब्र पर लगाते है ताला

हाल ही में मई 2022 में पाकिस्तान(pakistan) के गुजरात(Gujrat) के चक कमला गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने एक किशोरी की शव को खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार(Rape) किया। यह उसी रात हुआ जब परिवार ने मृतक को दफनाया था।

author-image
Kanak Shaw
New Update
Pakistan Rape-cover

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इस देश में जवान महिलाओं और लड़कियों को कब्र में दफनाने के बाद उनके मजार पर  लोहे के छड़ लगाए जा रहे हैं ताकि वह लोग कब्र में से शवों को निकाल कर उसका बलात्कार न कर सके। हाल ही में मई 2022 में पाकिस्तान(pakistan) के गुजरात(Gujrat) के चक कमला गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने एक किशोरी की शव को खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार(Rape) किया। यह उसी रात हुआ जब परिवार ने मृतक को दफनाया था।

पाकिस्तानी मीडिया(Media) की माने तो यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अगली सुबह कब्रिस्तान गए। परिजनों ने शव को खोदा हुआ और खुला पड़ा पाया। शरीर पर रेप के निशान दिख रहे थे। 2021 में कुछ अज्ञात लोगों ने इसी तरह की बर्बर हरकत को अंजाम दिया था।

2020 में, पाकिस्तान के पंजाब में एक कब्रिस्तान में एक महिला की लाश के साथ बलात्कार करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद 28 फरवरी को एक व्यक्ति को गिरफ्तार(Arrested) किया गया था। 2019 में, कराची के लांधी टाउन में एक महिला के शव को कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने खोदकर निकाला और उसके साथ बलात्कार किया। 2013 में, एक 15 वर्षीय लड़की का शव(Dead body) गुजरांवाला में उसकी कब्र के बाहर पड़ा पाया गया था और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।