इस राज्य में एक दिन में हुई 3 की लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना ने रफ्तार बढ़ा दी है। शुक्रवार को 926 नए मामले सामने आए हैं। 3 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में 267 नए केस सामने आए।

author-image
Sunita Bauri
New Update
3 died in a day

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: महाराष्ट्र में कोरोना अब कहर बन कर टूटने लगा है। 24 घंटे में आंकड़ा हजार के पास जा पहुंचा है। हर रोज पांच सौ से हजार के बीच नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में 926 नए केस सामने आए और 3 मरीजों की मौत हो गई। गुरुवार को भी 803 नए केस सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी। इस वक्त राज्य में कोरोना के ऐक्टिव केस 4487 हैं। शुक्रवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 423 रही। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 98.12 फीसदी है।