Christmas 2023: क्रिसमस पार्टी में करना है बच्चों को खुश तो आधे घंटे में तैयार करें ये चार तरह के केक

आजकल के बच्चों को केक सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे केक बनाना सिखाएंगे, जिन्हें आप सिर्फ आधे घंटे में तैयार कर सकती हैं। 

New Update
cake

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आजकल के बच्चों को केक सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे केक बनाना सिखाएंगे, जिन्हें आप सिर्फ आधे घंटे में तैयार कर सकती हैं। 

बिस्किट केक

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट को मिक्सी में दरदरा पीस लें। पीसने के बाद इसमें दूध, शक्कर, वैनिला एसेंस, मेल्टेड बटर और बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाएं। अब केक मोल्ड में बटर लगाकर इस मिश्रण को उसमें डाल दें और इसके ऊपर मेवा सजा दें। इसके बाद 180°C पर प्रीहीट किए गए ओवन में 25-30 मिनट तक बेक करें। बक चेक करने के बाद आप इसे निकाल कर सर्व कर सकती हैं। 

आटा केक

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद बाउल में तेल, दूध और वैनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को ग्रीस किए हुए केक टिन में डाल कर 180°C पर प्रीहीट किए गए ओवन में लगभग 20-25 मिनट तक बेक करें। बस आपका आटा केक तैयार है। 

स्पंज केक

स्पंज केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। अब एक बड़े बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, और नमक को अच्छे से मिलाएं। एक अलग बाउल में दूध, तेल, अंडे, और वैनिला एसेंस को अच्छे से फेंट लें। अब दूध के मिश्रण को मैदा के मिश्रण में धीरे-धीरे मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें। इसमें गांठें नहीं पड़नी चाहिए। जब ये सही से मिल जाए तो ग्रीस करके रखी गई केक टिन में मिश्रण डालें। अब केक को 180°C पर 30-35 मिनट के लिए ओवन में बेक करें। बस आपका केक तैयार है। 

कप केक 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कप में मैदा, चीनी और कोको पाउडर मिलाएं। अब इसमें दूध, तेल, और वैनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि ये गाढ़ा हो जाए। मिश्रण को कप में आधा भरकर इसे माइक्रोवेव में रखें। माइक्रोवेव को हाई सेटिंग पर 1 मिनट के लिए चलाएं। अगर केक पक जाए तो इसे निकाल कर ठंडा होने दें लेकिन अभी ये नहीं पका हो तो कुछ सेकेंड के लिए एक बाहर फिर इसे माइक्रोवेव में रखकर बेक करें।