प्रियंका गांधी 6 नवंबर को आ सकती हैं छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ आ सकती हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे अभनपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
prinka5

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : विधानसभा चुनाव (assembly elections) के मद्देनजर कांग्रेस के आला नेताओं का छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) दौरा जारी है। इस कड़ी में 6 नवंबर को प्रियंका गांधी और 8 नवंबर को राहुल गांधी प्रदेश का दौरा करेंगे। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके पहले 6 नवंबर को प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ आ सकती हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे अभनपुर में सभा को संबोधित करेंगे।