पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, देखें अपने शहर का रेट

अधिकांश राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Petrol Diesel

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। आज अधिकांश राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ईंधन की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 39 पैसे सस्ता हो गया है। पंजाब में भी पेट्रोल 26 और डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25 पैसे की गिरावट है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है।