जरूरी खबर… दिसंबर महीने में फटाफट निपटा लें सभी काम

इस साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है और इससे पहले ही बैंक हॉलीडे लिस्ट आ चुकी है। इस बार दिसंबर में 18 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें क्रिसमस का त्योहार, राज्य उद्घाटन दिवस आदि शामिल हैं। चलिए देखे ये लिस्ट-

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
work

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: इस साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है और इससे पहले ही बैंक हॉलीडे लिस्ट आ चुकी है। इस बार दिसंबर में 18 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें क्रिसमस का त्योहार, राज्य उद्घाटन दिवस आदि शामिल हैं। चलिए देखे ये लिस्ट-

December 2023 Bank Holidays List

  • 1 दिसंबर 2023 (शुक्रवार)- इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण ईटानगर और कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 दिसंबर 2023- (रविवार) साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे भारत के बैंकों बंद रहेंगे।
  • 4 दिसंबर 2023 (सोमवार)- सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 दिसंबर 2023 (शनिवार)-पूरे भारत में दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 दिसंबर 2023 (मंगलवार) पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 दिसंबर 2023 (बुधवार)- लोसूंग/नामसूंग के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार)- लोसूंग/नामसूंग के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 दिसंबर 2023 (सोमवार)- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- गोवा मुक्ति दिवस के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 दिसंबर 2023 (शनिवार)-पूरे भारत में चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर 2023 (सोमवार)- पूरे भारत में क्रिसमस  के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- क्रिसमस उत्सव के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर 2023 (बुधवार)-  कोहिमा में क्रिसमस उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर 2023 (शनिवार)- यू किआंग नांगबाह के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।