स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार की दोपहर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव झारखंड पहुंचे और उन्होंने राजधानी रांची में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद दोंनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का नया मोर्चा बनाने के मुद्दे पद विचार किया। इस दौरान केसीआर बिहार रेजिमेंट के शहीद जवान कुंदन ओझा की पत्नी नम्रता ओझा को दस लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया।