जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी से गिरा तापमान

author-image
New Update
जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी से गिरा तापमान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला है। प्रदेश के कई हिस्सों में वीरवार को बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुलमर्ग में 4.3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड हुई हैं। जबकि जम्मू में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के करोल एरिया में पस्सियां गिरने के बाद सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात बंद रहा। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण बंद कर दी गई।



मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार चार और पांच मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि छह और सात मार्च को फिर से मौसम करवट बदलेगा और सामान्य से भारी बारिश या बर्फबारी कई हिस्सो में हो सकती हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोपहर दो बजे के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। शाम को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन रवाना किए गए। दूसरी ओर बारिश के कारण जम्मू में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।