रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हमलों से रातभर थर्राया खारकीव

author-image
New Update
रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हमलों से रातभर थर्राया खारकीव

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यूक्रेन पर आज सातवें दिन भी रूसी सैनिकों का हमला जारी है। यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए रूस एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव, प्रमुख शहर खारकीव और मारियूपोल पर भी टैंकों बम और गोले बरसाने लगी है। आबादी वाले तीन क्षेत्रों पर क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन का प्रमुख शहर खारकीव और कीव पर मंगलवार की पूरी रात हमला किया, जिससे पूरा शहर ही थर्रा उठा। राजधानी कीव को रूस ने टैंकों से घेर रखा है।