तानाशाहों को सजा देना जरूरी : बाइडन

author-image
New Update
तानाशाहों को सजा देना जरूरी : बाइडन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जो बाइडन ने कहा कि, यह जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बड़ी गलती कर दी है। तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। आज रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हमने उन पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। बाइडन ने कहा कि, हमने इतिहास को देखा है जब तानाशाह को सजा नहीं दी जाती है, तो वे ज्यादा अराजकता फैलाते हैं। इसकी कीमत अन्य देश उठाते हैं। आगे जब इस वक्त का इतिहास लिखा जाएगा तो रूस-यूक्रेन की जंग का जिक्र भी होगा। इसमें पुतिन की वजह से रूस को कमजोर और अन्य देशों को ताकतवर बताया जाएगा।