श्मशान घाट के नीकट एक पेड़ से लटका मिला युवक का शव

author-image
New Update
श्मशान घाट के नीकट एक पेड़ से लटका मिला युवक का शव

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: पंडबेश्वर थाना क्षेत्र के श्यामला इलाके की एक घटना सामने आई है। दरअसल, आज यानी शनिवार को श्यामला गांव के पास श्मशान घाट के नीकट एक पेड़ से लटका युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय बुद्धदेव बाउरी के रूप में हुई है।

सुचना मिलते ही पांडेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को खोट्टाडीही गांव में शादी का मौका था। बुद्धदेव उस विवाह में गए थे। वह रात एक बजे घर लौटा। उसका शव सुबह श्मशान घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।