New Update
/anm-hindi/media/post_banners/8Rf7sQaUN30KCcL6Nzvy.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आज की लड़कियां जीरो फिगर के लिए क्या क्या पापड़ नहीं बेलती। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियां पतला होने के लिए नही बल्कि मोटा होने के लिए दिनरात मेहनत करती है क्योकि इस देश में मोटी लड़कियों की बड़ी डिमांड है। यहां की लड़कियां पतला होने से डरती है और मोटी होने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इस देश की मोटी लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। मॉरीशस में पतली लड़की की शादी होना बहुत मुश्किल होता है। यहाँ के लड़के उन लड़कियों से शादी करना चाहते है जो शरीर से काफी मोटी हो। इसके लिए वो मोटी लड़कियों को ढूंढते हैं। दरअसल यहां मोटी लड़कियों को भाग्यशाली भी माना जाता है इसलिए यहां की लड़कियां वजन कम नहीं करना चाहती बल्कि बढ़ाना चाहती हैं। लोग अपने बेटों को भी कहते हैं कि शादी के बाद वह अपने परिवार की खुशियों और सौभाग्य लाने के लिए अपनी पत्नी को खूब खिलाएं। घर की बहु-बेटी का वजन जितना ज्यादा होगा, परिवार में उतना ही सौभाग्य होगा।
​
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)