ITBP जवानों ने दिखाया जोश

author-image
New Update
ITBP जवानों ने दिखाया जोश

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुश्मन पर बाज की नजर रखने वाले इंडो तिब्‍बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने अपनी बहादुरी से लोगों का दिल जीत लिया है। लद्दाख में भारतीय सीमा पर माइनस तापमान की मार झेलते हुए 20,177 फीट ऊंची चोटी को फतह करके दिखाया है। चीन से लगी वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात रहने वाले इन जवानों ने ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर फतह करके लोगों को हैरानी में डाल दिया है। पर्वतारोही कमांडेंट रतन सिंह सोनल के नेतृत्व में ITBP के 6 पर्वतारोहियों की टीम ने 20 फरवरी को लद्दाख में माउंट करजोक कांगड़ी की चोटी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। यह पहली बार है जब कोई इस पर्वत की चोटी तक पहुंचा है।