/anm-hindi/media/post_banners/31zuLRqy0fZW1dC35zaq.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के पहले अफेयर अब शादी की खबर सुर्खियों में हैं। इन खबरों में बताया जा रहा था कि दोनों इस साल के आखिर तक शादी करने वाले हैं। अब इन खबरों पर विजय देवरकोंडा ने रिएक्शन दिया है। दरअसल इसी बीच विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हमेशा की तरह बकवास, क्या हमें इन खबरों से प्यार नहीं हो गया है।' बताते चलें कि इन दोनों स्टार्स ने फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में एक साथ काम किया। तभी से उनके फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'लाइगर' में अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना भी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। वह फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन स्टारर 'गुड बाय' को साइन किया है।
​
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)