New Update
/anm-hindi/media/post_banners/ekwmjSPMPJIRTa7ew1aC.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के अवधनगर में मतदान के दौरान युवक को गोली मार दी गई। उसके पेट में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान विवाद हुआ था। परिजनों ने सपा समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव फरैंजी में दो गुटों में पत्थर चले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)