शाहरुख और काजोल की रोमांटिक कैमेस्ट्री

author-image
New Update
शाहरुख और काजोल की रोमांटिक कैमेस्ट्री

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट ब्यूरो: शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं। उन्होंने साथ में कई फिल्में की हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। पिछली बार शाहरुख और काजोल फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए थे। फैंस को इस फिल्म का गाना 'गेरुआ' को देखकर 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'सूरज हुआ मद्धम...' की याद आ जाती है। हालाँकि इस गाने में शाहरुख और काजोल के बीच की रोमांटिक कैमेस्ट्री को दिखाने की कोशिश की गई है। बता दें कि फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। वरुण धवन और कृति सेनन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे।