काजोल और शाहरुख की सुपरहिट जोड़ी

author-image
Harmeet
New Update
काजोल और शाहरुख की सुपरहिट जोड़ी

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट ब्यूरो: बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हुई है जिन्हें दर्शको ने खूब पसंद किया है। इन्हे देख ऐसा लगता है मानों दोनों एक- दूजे के लिए बने है। परदे पर उनके बीच रोमांस देखकर दर्शक खुश हो जाते है। अब अगर बात करे काजोल और शाहरुख की जोड़ी की तो इन दोनों की जोड़ी कमाल की लगती है। बॉलीवुड की सबसे सफल और हिट जोड़ी में शाहरुख खान और काजोल का नाम आता है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। पहली फिल्म इस जोड़ी की ‘बाजीगर’ थी और इस फिल्म से ही इनकी जोड़ी हिट हो गई थी। हालांकि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन इनकी इस फिल्म को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।