ब्राजील में भूस्खलन से मची तबाही

author-image
New Update
ब्राजील में भूस्खलन से मची तबाही

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 117 हो गई है और 116 लोग अब भी लापता हैं। रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की है। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। दशकों की सबसे भयंकर बारिश के दौरान बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से गुरुवार को गाड़ियां और मकान बह गए। एक वीडियो में दो बसों को उफनती नदी में डूबते देखा गया। शहर में भूस्खलन की और घटनाएं होने की आशंका है।