काजोल शाहरुख की जोड़ी किसे नहीं थी पसंद

author-image
Harmeet
New Update
काजोल शाहरुख की जोड़ी किसे नहीं थी पसंद

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट ब्यूरो: बॉलीवुड की सबसे सफल रोमांटिक जोड़ियों में से एक हैं शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी। ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख खान और काजोल जिस फिल्में में एक साथ होते हैं, उसका हिट होना तय है। इन दोनों को पर्दे पर रोमांस करते देख दर्शकों के चेहरे भी खिल उठते हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा भी शक्श है जो इन दोनों को साथ में देख कर आग बबूला हो जाता है। वो शक्श और कोई नहीं अजय देवगन है। जिन दिनों शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सफलता की नई कहानियां लिख रही थी, उन्हीं दिनों अजय देवगन और काजोल का प्यार भी परवान चढ़ रहा था। इसी वजह से खबरे थी कि अजय देवगन को काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी पसंद नहीं है और वो चाहते हैं कि काजोल, शाहरुख खान के साथ काम न करें। हालांकि यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद थी। अजय देवगन ने कभी काजोल को शाहरुख खान के साथ काम करने से नहीं रोका।