कुएं पर बनी स्लैब पर भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

author-image
New Update
कुएं पर बनी स्लैब पर भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया के स्कूल खास टोला में रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की महिलाएं और युवियां मटकोड़ के निकली। इसमें बच्चे और किशोरियां भी मौजूद थीं। 9 बजे मटकोड़ के बदा लौट रहे सभी लोग कुएं के पास जमा हुए और नाच गाना शुरू हो गया। स्लैब पड़ा होने की वजह से लोगों को पता नहीं चल की यहां कुआं हैं। स्लैब पर भीड़ बढ़ने लगी और वो टूटकर नीचे गिर गया। कुछ ही देर में चीख पुकार मच गई. हादसे की खबर गांव के लोगों को हुई। भीड़ जुटी और लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। अंधेरा होने की वजह से लगा की कम लोग गिरे होगें। ग्रामीणों ने बताया कि लंबी सीढी लगाकर लगातार नीचे गिरे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। गांव के युवकों ने ही कुएं में कूदकर लोगों की जान बचाई। कुछ देर में जब टार्च से रोशनी की गई तो पता चला कि कई लोग गिरे हैं। इसके बाद एंबुलेंस को संपर्क किया गया। संपर्क करने में देर हुई। पुलिस ने प्रयास कर फायर ब्रिगेड को बुलाया। कुएं में पाइप के साथ पंप लगाया गया। कुएं का पानी खत्म होने के बाद पता चला कि कुल 23 लोग गिरे थे। सभी को अस्पताल भेजा गया। इनमें से 13 की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शिनाख्त होने में समय लगेगा। वहीं सासंद विजय दुबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना सीएम कार्यालय को दे दी गई है। बचाव कार्य जारी है। घायलों के इलाज के लिए टीम लगाई गई है।