गूगल ने वैलेंटाइन्स डे खास डूडल बना कर दी शुभकामनाएं

author-image
New Update
गूगल ने वैलेंटाइन्स डे खास डूडल बना कर दी शुभकामनाएं

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हर विशेष मौके पर डूडल बनाकर संदेश देने वाले विश्व के अग्रणी सर्च इंजन गूगल ने Valentines Day 2022 के मौके पर भी यह भूमिका निभाई है। अपने डूडल में हैमस्टर के जोड़े के प्रतीक के जरिए गूगल ने दुनिया को प्यार का संदेश दिया है। यह उस पक्षी युगल के फिर एक होने का संदेश दे रहा है, जो किसी भुलभुलैया में अलग हो गए थे। गूगल ने इस हैमस्टर पक्षी के जोड़े को अपने लोगो के साथ प्रस्तुत किया है। दुनिया को प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व पूरे विश्व के प्रेमी युगल खासतौर से मनाते हैं। इसे प्यार के इजहार करने का दिन माना जाता है। फरवरी वसंत ऋतु के आगाज का महीना होता है और इस दौरान प्रकृति रंगीन मौसमी फूलों के जरिए अपनी अनुपम छटा बिखेरती है। इन फूलों के माध्यम से प्रकृति समूची दुनिया को प्यार और शांति का संदेश देती है।