वैलेंटाइन्स डे अलग तरीके अलग परंपराएं ​

author-image
New Update
वैलेंटाइन्स डे अलग तरीके अलग परंपराएं ​

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: वैलेंटाइन डे प्यार का दिन और मोहब्बत का इजहार करने वालों का दिन माना जाता है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे के दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब, चॉकलेट, तोहफें और कई सारी चीजें देकर प्यार का इजहार करते हैं। प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक किसी त्योहार से कम नहीं है।



दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के अपने अलग तरीके और अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं। चलिए जानते हैं कहां और कैसे सेलिब्रेट किया जाता है वैलेंटाइन डे।









जापान 

जापान में वैलेंटाइन डे बिल्कुल अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां 14 फरवरी को कपल्स एक दूसरे को अनोखे गिफ्ट्स देते हैं। महिलाएं तोहफों के अलावा पुरुषों को चॉकलेट भी देती हैं। वहीं पुरुषों को 14 मार्च तक बदले में गिफ्ट्स देने का समय होता है, जिसे ‘सफेद दिवस’ कहा जाता है।







डेनमार्क

​साल 1990 से डेनमार्क में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं जिसमें महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम पहचान जाती है उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।





फिलिपींस

फिलिपींस में वैलेंटाइन डे कि दिन भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। फिलिपींस में वैलेंटाइन डे के मौके पर युवा जोड़े सरकार की तरफ से प्रायोजित कार्यक्रम में शादी करते हैं। ये कार्यक्रम जन सेवा की एक शक्ल होती है। ये दुनिया के सबसे गजब वैलेंटाइन डे के उत्सवों में से एक है। ये यहां के युवा लोगों के लिए एक खास दिन होता है। 





इटली

इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और म्यूज़िक को एंजॉय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां कंवारी लड़कियों सुबह ही उठ जाती हैं और सुबह-सुबह जो पुरुष महिला को दिखता है संभवतः वो ही महिला का होने वाला पति होगा।







ब्राजील

​ब्राजील में वैलेंटाइन डे फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं।





फ्रांस​

फ्रांस को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह माना जाता है। यहां वैलेंटाइन डे पर एक परंपरा है कि जिसमें लड़के-लड़की को जोड़़ा बनाया जाता है। अगर पुरुष को महिला पसंद नहीं तो वह उसे छोड़कर दूसरी महिला को पसंद कर सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिलता वो बॉनफायर पर उन पुरुषों के फोटो जलाती है।







वेल्स​

यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं जिन्हें 'लव स्पून्स' कहते हैं। खास बात ये होती है कि चम्मच के डिजाइन में कोई न कोई मैसेज जरूर छिपा होता है।



​दक्षिण अफ्रीका

वैलेंटाइन डे के दिन दक्षिण अफ्रीका में प्रेमी जोड़े दिल को बाजुओं में बांधते हैं। इस दिन यहां का नजार देखने लायक होता है।