स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई से एक हृदय विदारक घटना की खबर आई है। मृतक की पहचान संतान शेषाद्री 55 के रूप में हुई।
पता चला कि परिवार में अक्सर झगड़े होते थे। संतोष अलग कमरे में रहता था। उसकी पत्नी और बेटा अलग रहते थे। घर में आए दिन झगड़ों के कारण उनके बीच सब ठीक से नहीं चल रहा था। बताया गया है कि मां बेटे ने सुबह चार बजे का अलार्म लगाया और फिर उस व्यक्ति को पीट-पीट कर हत्या का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मरा तो दोनों ने उसे इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। हत्या की इस जघन्य वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया क्योंकि पिता अपने बेटे को न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने जाने के लिए पैसा नहीं दे रहा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।