New Update
/anm-hindi/media/post_banners/WEuLTd45KZlm8aNyLs9T.jpg)
एएनएम न्यूज, ब्यूरो: आसनसोल नगर निगम चुनाव से एक रात पहले आसनसोल घागर बुरी मंदिर के पास बंद पड़े एक लॉज मे बाहरी लोगों की मौजूदगी होने पर भाजपा ने बवाल काटा। खबर मिलते ही भाजपा नेताओं ने लॉज को घेर लिया है और विरोध जाताना शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मौक़े पर मौजूद भाजपा नेताओं का आरोप है कि शिकायत करने पर भी पुलिस ने लॉज मे मौजूद लोगों को गिरफ्तार नही किया और उनलोगो को सुरक्षित निकाल दिया। भाजपा का आरोप है सभी लोग बाहर से आये थे। भाजपा नेताओ जी माने तो आसनसोल के कई होटालों और लॉजों सहित कई गुप्त स्थानों पर बाहर से लोगों को तृणमूल ने बुलाया है। वो इन लोगो से मतदान के समय वोट लूट करवाना चाहती है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)