द ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने से राजनीति में खलबली

author-image
New Update
द ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने से राजनीति में खलबली

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: द ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है। भाजपा ने इससे न केवल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वहां कांग्रेस को झटका देने का प्रयास किया है, बल्कि इस घटना से आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव भी लक्षित किए हैं। खली हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। हालांकि, दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपने गृह क्षेत्र शिलाई से विधानसभा चुनाव लड़ने से उन्होंने साफ इंकार किया है। जिला सिरमौर की तहसील शिलाई की नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव के निवासी डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए तो इससे प्रदेश में खूब सियासी हलचल रही।