स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' फिल्म ने न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया में जमकर तहलका मचाया। अब इस मूवी से जुड़ा नया और धांसू वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि अल्लू अर्जुन खुद को कैसे 'पुष्पा राज' बनाते थे। उनके ट्रांसफॉर्मेशन का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में अर्जुन को पुष्पा में बदलने की पूरी तैयारी चल रही है। एक तरफ स्क्रीन पर वो तस्वीर भी लगी है, जिसकी तरह अर्जुन को दिखना है। उनके बालों को सेट किया जाता है। मेकअप किया जाता है। माथे पर घाव का निशान भी बनाया जाता है, जो मूवी के सीन में आपने देखा होगा। उनके हाथ और छाती पर भी मेकअप होता है। 'पुष्पा' बनने के बाद अल्लू अपनी दाढ़ी पर स्टाइल में हाथ फिराते हैं और मिरर में खुद को देखते हैं।