कांग्रेस ना होती तो क्या होता: पीएम

author-image
New Update
कांग्रेस ना होती तो क्या होता: पीएम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस परिवार के आगे कुछ भी नहीं सोचती है। कुछ लोग बोलते हैं कि कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता...तो आज मैं बताता हूं कि क्या होता...प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो 1975 में लोकतंत्र का गला घोंटा नहीं गया होता। लोकतंत्र में परिवारवाद सबसे बड़ा खतरा होता है। कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक नहीं होता। जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती। कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार ना होता। कश्मीर के पंडितो को कश्मीर छोड़ने की नौबत ना आती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न होती तो देश का विकास नहीं रुकता। अगर कांग्रेस न होती तो दशकों तक भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता।