/anm-hindi/media/post_banners/z7LD4Pes0bTZ9BY959CJ.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार करेंगी। वह करीब दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगी। इसके बाद मथुरा में आकाशवाणी केंद्र से चुनाव प्रचार आरंभ करेंगे। वहां से वह वृंदावन गेट, चौक बाजार होते हुए विश्राम घाट पहुंचेंगी। विश्राम घाट पर वह यमुना पूजन करेंगी। जहां से वह खुली गाड़ी में रोड शो करते हुए होली गेट पहुंचेंगी। डीग गेट पर रोड शोम को समापन होगा। मथुरा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा के खेरागढ़ में रोड शो करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि प्रियंका गांधी दोपहर दो बजे मंडी समिति पहुंचेंगी। यहां से कार द्वारा खेरागढ़ मुख्य बाजार तक रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार के समर्थन में वोट मांगेंगी। तकरीबन तीन किलोमीटर तक लोगों से जनसंपर्क करने के बाद वह रवाना हो जाएंगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)