स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है भारतीय सीमा सुरक्षा बल। सयुंक्त राष्ट्रसंघ की शांति स्थापना अभियान में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 1650 अधिकारी और जवान अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके है। Army Awards में बहादुर अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की वीरता और विशिष्ट सेवाओं के बल पर अब तक सीमा सुरक्षा बल ने 1 महावीर चक्र, 11 वीर चक्र, 4 कीर्ति चक्र, 12 शौर्य चक्र, 56 सेना मेडल, 1 परम विशिष्ठ सेवा मेडल, 12 विशिष्ठ सेवा मेडल अपना नाम किया है। दुसरी और बीएसएफ को Civil Awards में 1 पद्म विभूषण, 2 पद्म भूषण, 7 पद्मश्री, 43 PM मेडल फॉर लाइफ सेविंग, 17 अर्जुन अवार्ड, 2 नेशनल एडवेंचर अवार्ड और 4 जीवन रक्षा पदक पदान किये गये है। Police Medals में वीरता के लिए बीएसएफ को 231 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 864 वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चूका है।