स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जो देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई चुक नही होने देती है और जिनकी वजह से आज हम अपने घरो में सुरक्षित बैठे है। जो सीमा पर दुश्मन को भारत की सीमा के अंदर आने से रोकते है वह अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाला बल का नाम है भारतीय सीमा सुरक्षा बल। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान साल के 365 दिन और 24 घंटे सीमाओ पर तैनात रहते है और सीमा पर होने वाली हर घटना की नजर रखते है। यह हमारे देश का एक प्रमुख अर्द्धसैनिक बल है और पिछले 50 वर्षो से लगातार सीमा पर चौकसी लगाये सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। 1965 में 25 बटालियनो के साथ शुरू होने वाला यह सुरक्षा बल तेजी से बढ़कर 192 बटालियनों में पहुंच गया है, जिसमें 270,363 कर्मियों की स्वीकृत शक्ति शामिल है और इसके साथ ही विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल बन गया है | शान्ति समय हो या युद्ध समय सीमा सुरक्षा बल हमेशा अपना काम मुश्तैदी से करती रहती है।