स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनिया में हर देश के रहने वाले लोगों की अपनी अलग तरह की मान्यताएं होती हैं जो सदियों से उस देश में चली आ रही हैं। इंडोनेशिया के दक्षिणी बाली में एक गांव है जहां सालों से दातों को घिसकर चपटा कर देने की प्रथा चली आ रही है। बाली के लोगों का मानना है कि इंसान के अंदर शैतान और भगवान दोनों का वास होता है। इस रस्म के जरिए शैतान को खत्म किया जाता है। नुकीले दांत जानवर या बुराई का प्रतीक है, उन्हें घिसकर, कम नुकीला किया जाता ह। इस मान्यता के जरिए इंसान के अंदर से लालच, जलन, अभिमान या दूसरे के लिए बुरा चाहने की भावना को खत्म किया जाता है। इस रस्म में परिवार और दोस्त जमा होते हैं और इसे शादी जैसी खास रस्म की ही तरह पूरा किया जाता है।