अकेले बंजर पहाड़ी जमीन को उपजाऊ बना देने पर मिला पद्मश्री पुरस्कार

author-image
New Update
अकेले बंजर पहाड़ी जमीन को उपजाऊ बना देने पर मिला पद्मश्री पुरस्कार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कर्नाटक के अमई महालिंगा नाइक को इस साल के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें इस सम्मान से नवाजे जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें वॉटर वॉरियर कहा है। दरअसल बात है कि नाइक ने अकेले अपने दोनों हाथों के दम पर ही एक पहाड़ी बंजर भूमि को न सिर्फ उपजाऊ बना दिया और साथ ही वहां पानी के स्थाई स्रोत का भी इंतजाम कर दिया। इस के लिए वह अकेले वर्षों संघर्ष करते रहे। लोग उन्हें पागल तक कहने लगे थे,पर उनका हौसला नहीं टूटा। उन्होंने एक दिन यह काम पूरा करके सबका मुंह बंद कर दिया। अब उन्होंने देश के चौथे सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर पूरी मानवता के सामने एक उदाहरण पेश किया है।