ग्लोबल वार्मिंग की वजह से डूब जाएगा हिंद महासागर की शान

author-image
New Update
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से डूब जाएगा हिंद महासागर की शान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनियाभर में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धरती पर जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। कभी भारी बारिश, सूखा, तो कभी बाढ़ जैसे अनचाहे हालात पैदा हो रहे हैं। जल्द से जल्द इस वैशविक समस्या का हल खोज निकालना होगा। वरना हम अपनी तबाही देखने को मजबूर हो जाएंगे। कई साल पहले अमेरिकी वैज्ञानिक बेनो गुटेनबर्ग ने अपने रिसर्च के जरिए बताया था कि सागर का पानी बढ़ रहा है, फिर नब्बे के दशक में नासा ने भी इस बात पर मुहर लागा दी थी। कई खूबसूरत आइलैंड्स और समंदर किनारे बसे शहर डूब जाएंगे। हिंद महासागर की शान कहे जाने वाले इस आइलैंड नेशन पर ग्लोबल वार्मिंगका खतरा मंडरा रहा है। जिस हिसाब से मालदीव के आसपास के समंदर का पानी बढ़ रहा है, साल 2100 तक द्वीपों से बना ये देश पूरी तरह पानी में समा सकता है। इस बात का डर वर्ल्ड बैंक समेत कई संस्थाओं को है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मालदीव जलमग्न हो गया तो यहां के नागरिक का घर पूरी तरह छिन जाएगा और उनके लिए नया मुल्क खोजना आसान नहीं होगी क्योकि इस मुल्क की आबादी साढ़े 5 लाख से थोड़ी कम है।