पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर निगम का चुनाव 12 फरवरी को है। जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके पहले वार्ड संख्या 27 में शुक्रवार की सुबह बेनामी पोस्टर से सियासत गरमा गई है। आरके डंगाल के विभिन्न इलाकों में बेनामी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया गया है। वार्ड के कई लोगों का नाम भी इसमें लिखा हुआ है। जिन पर आरोप लगाया गया रहा है कि वह लोग इस कार्य में मदद कर रहे हैं ।वहीं इसमें सीधे पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। यह पोस्टर किसने और कब लगाया यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इसे लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा की ओर से कहा गया कि यह सब किस का किया धरा है यह सभी जानते हैं। वार्ड 27 की जनता को इस तरह से बदनाम किया जा रहा है। इसका जवाब 12 फरवरी को जनता ईवीएम में देगी।