स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी आज चुनाव प्रचार के लिए रानीगंज पहुंचे। पंजाबी मोर पहुंचने पर भाजपा समर्थकों ने उन पर फूलों की बारिश करके उनका स्वागत किया इसके साथ ही भाजपा समर्थकों ने उनको फूलों का हार पहना है। यहां से शुभेंदु अधिकारी अपने समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में नेताजी मोड़ तक पहुंचे और वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने रानीगंज में बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना की। हाल ही में रानीगंज के 92 नंबर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह की पिटाई की गई थी। भाजपा ने इसके लिए टीएमसी पर आरोप लगाया था। शुभेंदु अधिकारी ने आज 92 नंबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी सुनीता कयाल के समर्थन में जिस भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह को मार पड़ी थी मारवाड़ी अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछा। सरवन अधिकार का दावा किया कि पिछले कई सालों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश में विकास के कार्यों को गति प्रदान की है उसे देखते हुए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की जनता ने अपना मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वह भाजपा को आसनसोल नगर निगम बोर्ड का दायित्व सौंपेगी। इस मौके पर राजेश मंडल डॉ विजन मुखर्जी 92 नंबर वार्ड कि भाजपा प्रत्याशी सुनीता कयाल शमशेर सिंह सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की जनता भाजपा को एक मौका जरूर देगी और उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बोर्ड बनाए जाने के बाद वह इस क्षेत्र के सभी लंबित समस्याओं को दूर करेगी।