सपा, कांग्रेस और भाजपा पर बसपा का हमला

author-image
New Update
सपा, कांग्रेस और भाजपा पर बसपा का हमला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बसपा की मुखिया मायावती ने गाजियाबाद में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि ये तीनों पार्टियां रोजगार देने में फेल रहीं हैं। इसके चलते प्रदेश से पलायन बढ़ा है। लोग दूसरे राज्यों में जाकर रोजगार ढूंढ रहे हैं। मेरी सरकार के दौरान न केवल पलायन रूका था, बल्कि बाहर रह रहे लोग वापस अपने घर आने लगे थे।