रांची से पटना के लिए भी वंदे भारत चलाने की योजना

author-image
New Update
रांची से पटना के लिए भी वंदे भारत चलाने की योजना

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: Budget-2022 में वित्त मंत्री ने 400 वंदेभारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। देश के अन्य राज्यों के साथ ही इसका फायदा झारखंड को भी होगा। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब रांची-पटना के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की संभावना बढ़ गयी है। रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी पहले से चल रही है। दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय के अधिकारी ने अब झारखंड के विभिन्न रूट पर अन्य राज्यो को जोड़ते हुए वंदेभारत शुरू हो सकती हैं।