भोजपुरी सिनेमा चैनल पर इस महीने से मचेगी धमाल

author-image
Harmeet
New Update
भोजपुरी सिनेमा चैनल पर इस महीने से मचेगी धमाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भोजपुरी सिनेमा चैनल पर बेहद रोमांचक फिल्मों का मेला लगने वाला है। दर्शकों में लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा 2022 में भी धमाकेदार मनोरंजन पेश करने के लिए तैयार है। भोजपुरी मूवी चैनल पर फरवरी का महीना बड़ा ही ख़ास होने वाला है। फरवरी महीने में हर तरह के मनोरंजन का एक मिश्रण दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा।



सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक अभिनेता मनोज तिवारी का जन्मदिन पर उनके बर्थडे का जश्न मनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा, मनोज तिवारी की एक ख़ास फिल्म 'भईया हमार दयावान' प्रसारित कर रहा है।



 2 फरवरी को जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के जन्मदिन पर उनके बर्थडे का जश्न मनाने के लिए और निरहुआ के फैन्स को उपहार देने के लिए उनकी एक विशेष फ़िल्म 'हम हईं दूल्हा हिंदुस्तानी' प्रसारित कर रहा है।



इसके बाद 5 फरवरी को बसंत पंचमी का उत्सव भोजपुरी सिनेमा पर 'भक्ति रस' प्रोग्राम के साथ मनाया जाएगा।भक्ति रस बैंड का प्रसारण सुबह साढ़े चार बजे से छह बजे तक किया जाएगा।