50 हजार से अधिक सांपों को पकड़ने वाले सुरेश को कोबरा ने काटा

author-image
New Update
50 हजार से अधिक सांपों को पकड़ने वाले सुरेश को कोबरा ने काटा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केरल के प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाला वावा सुरेश को कोट्टायम में कुरिची के पास एक कोबरा ने काट लिया। केरल के मंत्री वीएन वासवन ने बताया कि उन्हें कोट्टायम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत काफी गंभीर है। उनके लिए सभी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सुरेश प्रसिद्ध वन्यजीव संरक्षणकर्ता है। बताया जाता है कि वावा सुरेश अब तक 50,000 से अधिक सांपों को पकड़ चुके हैं। इससे पहले भी वावा सुरेश को कई बार सांप काट चुका है। लेकिन हर बार उन्होंने मौत को मात दे दी है। वो दो बार वेंटिलेटर तक पर रहे हैं। 48 साल का सुरेश दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध स्नैक कैचर्स में से एक के रूप में जाने जाते हैं। केरल खासतौर पर 110 सांपों की प्रजातियों का घर माना जाता है. सुरेश ने लगभग सभी प्रजातियों के सांपों को पकड़ा है।