चिरेका द्वारा जनवरी में उत्पादित रिकार्ड 50वां रेलइंजन देश सेवा को समर्पित

author-image
New Update
चिरेका द्वारा जनवरी में उत्पादित रिकार्ड 50वां रेलइंजन देश सेवा को समर्पित

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, चित्तरंजन : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के अधिकारियों और कर्मचारियों की समर्पित टीम ने गौरवशाली उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्त वर्ष 2021-22 के जनवरी महीने में केवल 24 कार्य दिवसों में रिकॉर्ड 50 रेलइंजनो का उत्पादन किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में जनवरी के महीने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन आंकड़ा है। चिरेका ने निरंतर 40+ रेलइंजन के उत्पादन गति को बरकरार रखते हुए यह मुकाम प्राप्त किया है। यह उपलब्धि चितरंजन रेलइंजन कारखाना के लिए एक नया गौरवशाली कीर्तिमान है।



जानकारी हो कि श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/चिरेका के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में, चिरेकाकर्मियों और अधिकारियों ने महाप्रबंधक महोदय द्वारा निरंतर प्राप्त हो रहे प्रेरणा शक्ति और प्रोत्साहन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।