New Update
/anm-hindi/media/post_banners/AEYpNbZvgQBywXnrvUHw.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार संग 27 जनवरी को शादी रचाई। हाल ही में शादी के बाद मौनी पति संग मुंबई लौटी। इस खास मौके पर मौनी रॉय ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। बड़े-बड़े झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं सूरज सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए। वहीं मुंबई लौटी मौनी रॉय का पति सूरज संग ससुराल में शानदार तरीके से गृहप्रवेश हुआ। इस वीडियो मौनी को आल्ता से अपने पैरों की छाप अपने घर में छोड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान जहां मौनी गृहप्रवेश की रस्में निभा रही थी। इसी के साथ सूरज उनके पीछे अपने दोस्त संग डांस कर रहे थे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)